छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुआ यमुनानगर का जवान

Published On
  • सूचना मिलने पर साढौरा के गांव कल्याणपुर सहित परिवार में फैला शोक

यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। यमुनानगर के साढौरा क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी नूर हुसैन (45) छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में देश के लिए शहीद हो गए। वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में तैनात थे। उनके शहीद होने का पता लगते ही क्षेत्र के लोग गांव कल्याणपुर में पहुंचने शुरू हो गए हैं। आज मंगलवार दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर गांव में आने की संभावना है। बता दें कि शहीद नूर हुसैन के पास दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी की उन्होंने शादी कर दी है। जबकि बेटा मोईन 14 वर्ष का है। जो इस समय 12वीं में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। वर्ष 1996 में वह सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। इस समय उनकी ड्यूटी छत्तीसगढ़ के डीजापुर में थी। वहीं पर नक्सली हमले में गोली लगने से वह शहीद हो गए। गत फरवरी माह में नूर हुसैन ने बेटी की शादी की थी। उस समय उनकी ड्यूटी श्रीनगर में चल रही थी। वह छुट्टी पर घर आ गए थे। इसके बाद उनकी बटालियन को छत्तीसगढ़ में तैनात कर दिया था। जिस पर वह चार सितंबर को सीधा छत्तीसगढ़ में बटालियन में पहुंच गए थे। इसके बाद से ही वहीं पर ड्यूटी चल रही थी। अब गोली लगने से उनके शहीद होने का पता लगते ही परिवार में शोक का माहौल है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लोग भी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– भीख मांगने आई महिला ने बच्चे को किया अगवा

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts