शिक्षा और रोजगार
फ्रांस की नई सरकार में मंत्रियों की नियुक्ति
Published On
पेरिस (एजेंसी)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश की नई सरकार के लिए मंत्रियों की नियुक्ति की। नई सरकार में कुल 27 सदस्य हैं जिनमें 17 मंत्रालय, छह मंत्रालय प्रतिनिधि और चार राज्य सचिव हैं। पिछली सरकारों के कुछ मंत्रियों को फिर से मंत्री नियुक्त किया गया, लेकिन अलग-अलग मंत्रालयों में। मैक्रों ने 16 मई को एलिजाबेथ बोर्न को प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया। नई सरकार 23 मई को एलिसी (राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास) में अपनी पहली कैबिनेट बैठक आयोजित करेगी। फ्रांसीसी न्यूज चैनल बीएफएमटीवी ने इसकी जानकारी दी।