अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, नवजात सहित चार की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

वॉशिंगटन। अमेरिका के दक्षिणी प्रांत फ्लोरिडा के लेकलैंड में गोलीबारी में नवजात सहित चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में 11 साल की एक बच्ची घायल हुई है। पोल्क काउंटी शेरिफ ग्रेडी जुड ने कहा कि दो अलग-अलग घरों में सुबह 4:30 बजे गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस के साथ गोलीबारी में घायल होने के बाद संदिग्ध ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts