हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश पिछले 24 घंटे...

    पिछले 24 घंटे में एक लाख 72 हजार आए कोरोना के नए मामले, जानें, महामारी से बचने के लिए पूज्य गुरु जी के वचन

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पिछले 24 घंटे में देश भर में 55 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 167.87 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरूवर को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 55 लाख 10 हजार 693 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 167 करोड़ 87 लाख 93 हजार 137 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 72 हजार 433 नये मरीज सामने आयें हैं।

    इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 15 लाख 33 हजार 921 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 3.67 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 10.99 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 59 हजार 107 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 97 लाख 70 हजार 414 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.14 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 69 हजार 449 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73.41 करोड़ कोविड परीक्षण किए गए हैं।

    विश्व में 10 अरब से अधिक लोगों का हुआ कोविड टीकाकरण

    विश्व में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच 10 अरब से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ है और 38 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में अब तक 10.15 अरब से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। विश्व में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,45,17,912 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56,99,697 हो गया हैं दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामलों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है, जहां इस महामारी से अभी तक 7.56 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,94,211 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

    भारत इस महामारी के संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर

    भारत इस महामारी के संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटों में बुधवार सुबह तक कोविड संक्रमण के एक लाख 72 हजार 433 नये मरीज सामने आये हैं। देश के कोरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15 लाख 33 हजार 921 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 3.67 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 10.99 प्रतिशत हो गयी है। अभी तक कुल तीन करोड़ 97 लाख 70 हजार 414 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.14 प्रतिशत है। वहीं इस दौरान 1008 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,98,983 हो गया है। देश में इस समय मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। संक्रमण के मामले में ब्राजील तीसरे स्थान पर आ गया है। देश में अब तक 2.58 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की जद में आ चुके हैं और यह वायरस अभी तक 6,29,301 लोगों की जान ले चुका है।

    फ्रांस चौथे स्थान पर

    फ्रांस संक्रमण के मामले में चौथे पायदान पर है। देश में अब तक करीब दो करोड़ से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 1,32,591 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है, जहां अभी तक करीब 1.76 करोड़ लोग इस महामारी से प्रभावित हो चुके है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,57,938 तक पहुंच गया है। तुर्की ने कोरोना संक्रमण के मामले में रूस को पीछे छोड़ दिया है और यह छठे पायदान पर है, जहां अभी तक करीब 1,18,33,165 लोग संक्रमित हुए हैं और इस महामारी से 87,831 लोगों की जान जा चुकी है।

    पूज्य गुरु जी ने कोरोना को लेकर बढ़ाया कदम

    • दो नए मानवता भलाई कार्यों की सौगात

    कोरोना महामारी के बीच पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने चिट्ठी के माध्यम से साध-संगत को जागरूक किया और लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। पूज्य गुरू जी ने कोरोना से संबंधित दो नए कार्य भी मानवता भलाई कार्यों में जोड़कर साध-संगत को मानवता की सेवा के नए अवसर भी प्रदान किए। पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, ‘हमारे प्यारे बच्चों, हमने कोरोना की वैक्सीन ‘कोवीशील्ड’ लगवा ली है और हम चाहते हैं कि हमारे ‘करोड़ों’ बच्चे, जिन्होेंने अभी तक ’वैक्सीन’ नहीं लगाई वो लगवा लें। इस कार्य को मानवता भलाई के 136वें कार्य के रूप में निम्न प्रण करें:-‘सारे कोरोना वैक्सीन लगवाऐंगे व दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे व लगवाएंगे’ अपने हाथ खड़े करें, नारा लगाएं, सतगुरु आपको बहुत-2 खुशियां दें। आशीर्वाद। 137वां कार्य ‘मास्क लगाएंगे, लगवाएंगे व जरूरतमंदों को फ्री में मास्क देंगे व 7 फुट की दूरी बनाके रखेंगे। नारा, आशीर्वाद

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरू जी के वचन

    डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा देश व समाजहित की दिशा में अनेकों कदम उठाएं हैं। देश पर जब-जब प्राकृतिक आपदा आई पूज्य गुरु जी ने हर संभव मद्द पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। पिछले वर्ष अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान भी डॉ. एमएसजी ने ‘रूहानी पत्र’ भेजकर करोड़ों श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया था । पूज्य गुरु जी के ‘रूहानी पत्रों’ में भेजे गए पावन संदेश के कुछ अंश।

    सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट करें प्राणायाम

    आप सबको पता ही है कि कोरोना महा बिमारी चल रही है, इससे प्रभु सबको बचाएं इसके लिए मैं प्रभु से सुबह-शाम प्रार्थना करता रहता हूँ। सरकार जो भी निर्देश दे आप सबने उसे पूरा-2 मानना है और पूरा-2 सहयोग देना है। इस बिमारी से बचने के लिए, मैं आपको कुछ सुझाव दे रहा हूँ:-

    1. सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट प्राणायाम के साथ मालिक का नाम जरूर जपा करें।

    2. साबुन से दोनों हाथों पर झाग बनाके, एक-दूसरी हथेली पर ‘खाज’ करें ताकि नाखुन पूरी तरह साफ हो जाए।

    Coronavirus

    3. घरेलू प्रोटीन जैसे चने, सोयाबीन, पनीर, दही, दूध, छाछ, दालें, पिस्ता इत्यादि व विटामीन सी जैसे नींबू, संतरा, किन्नू, मौसमी, आंवला इत्यादि जरूर लें।

    4. तुलसी, नीम, चार-चार पत्ते, गिलोय (टहनी व पत्ते) 10 ग्राम, लौंग-इलाईची 2-2, हल्दी, मुलेठी, अजवायन, सौंठ, सब एक-एक चुटकी, जीरा 5 ग्राम। 300 ग्राम पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक 150 ग्राम ना रह जाए। अब इसे चाय की तरह धीरे-2 पीए। दिन में एक बार। 20 ग्राम गुड़ या शहद डाल सकते हैं।

    अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं

    ‘‘हमारे करोड़ों बच्चों, हम आप सब से (प्रार्थना करते हैं) कहते हैं कि ‘कोरोना’ महाबिमारी से संघर्ष में सरकार जो भी दिशा निर्देश दे, उसका आप सब पूरा-2 पालन करें। हम आप सबसे गुजारिश करते हैं कि चाहे ‘अनलॉक’ है पर आप सब ज्यादा समय अपने घर के अन्दर ही रहें। काम-धन्धे पर या सफर पर जाते समय ‘मास्क’ जरूर लगाएं व एक-दूसरे से 7 फुट की दूरी बनाएं रखें। बाहर से जब आप घर लौटें तो सबसे पहले नहाएं व पहने हुए कपड़े ‘सर्फ’ वाले पानी में डाल दें। नए कपड़े पहन कर अपने परिवार के पास जाएं। अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं।’’

    Do not take the corona lightly, take care

    मॉस्क जरूर लगाएं

    ‘‘जब भी घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाया करो।  देश व संसार में सुख शान्ति व खुशहाली के दरवाजे खुल जाएं। बाकि प्रभु उसी में खुश रखना जो तेरी रजा है। प्यारे बच्चो, आप सब भी देश की सुख शान्ति के लिए एक दिन (12 या 24 घंटे) का व्रत रखें। एक दिन का राशन भी जरूरतमंदों को दें।’’

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here