हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खंड स्तरीय यु...

    खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन

    Kharkhauda
    Kharkhauda खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन

    खरखौदा, सच कहूं /हेमंत कुमार । स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 विद्यार्थियों में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट बिस्वामिल से सीनियर प्रवक्ता जगबीर व सनपेडा से विषय विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र कुमार ने किया। यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोकसभा , प्रधानमंत्री, वित्त , विदेश , शिक्षा , पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन , एवं कानून , आदि के रूप में विपक्ष के प्रश्नों का जवाब दिया। विपक्ष के नेताओं ने महंगाई पर्यावरण परिवर्तन प्लास्टिक प्रबंधन अधिनियम आदि मामलों पर सरकार को घेरा।

    एक आदर्श संसद में होने वाली कार्यवाही जैसे शपथ , कार्य स्थगन , ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तथा संकल्प प्रस्ताव आदि प्रस्तुत किए गए । राजनीतिक विज्ञान की प्रवक्ता दीपशिखा एवं सीमा पराशर की देखरेख में बच्चों ने युवा संसद में शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि स्कूल ही ऐसा मंच है जहां बच्चों के विकास हेतू अनेक प्रत्येक बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाता है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी आशा रानी ,सीमा , रीनू ,ज्योति , मोनिका , मंजू,अनीता तथा अन्य सभी स्टाफ सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here