अमेरिका: भारतीय शख्स ने की अपनी पूर्व पत्नी और उसके पति की हत्या

Published On

पुलिस ने आरोपी शयंतन को अरेस्ट कर लिया है

ह्यूस्टन: अमेरिका में रहने वाले शयांतन घोष नाम के एक भारतीय शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी और उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी। उस वक्त दोनों अपने घर में थे। पुलिस ने आरोपी शयंतन को अरेस्ट कर लिया है।

गैल्वेस्टन काउंटी डिस्ट्रिक्ट के अटॉर्नी ऑफिस के मुताबिक, घोष को न्यू मैक्सिको में बॉर्डर चेकप्वॉइंट पर गुरुवार को अरेस्ट किया गया।  41 साल के घोष ने बुधवार रात करीब 9 बजे (स्थानीय समय के मुताबिक) मेहिल रिज लेन के 700 ब्लॉक में घटना को अंजाम दिया।

 लीग सिटी पुलिस के मुताबिक, ऑफिसर्स को 43 साल के क्लेरेंस वेन हैरिस-2 की बॉडी घर की गैलरी में मिली। उसे कई गोलियां मारी गई थीं। 36 साल की अमांडा हैरिस जख्मी हालत में मिली। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts