किस वज​ह से डायरेक्टर ने किया था सोनम को फिल्म में कास्ट

Published On

मनोरंजन डेस्क। आज सोनम कपूर का जन्मदिन है। सोनम कपूर का जन्म 9 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। सोनम कपूर के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई थी 2007 में। उनकी पहली फिल्म थी ‘सांवरिया’। ब्लैक’ जैसी बड़ी फिल्म में डायरेक्शन में असिस्ट करने के बाद भी सोनम को ये फिल्म इतनी आसानी से नहीं मिली। ‘सांवरिया’ फिल्म में सोनम को इस शर्त पर कास्ट किया गया था कि वे अपना वजन कम करेंगी।

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने सोनम से कहा था कि यदि वे एक्टिंग की फील्ड में आना चाहती हैं तो उन्हें अपना वजन कम करना होगा। वजन कम करना कितना मुश्किल है, ये ज्यादातर लोगों को पता होगा। लेकिन सोनम ने ये चैलेंज लिया और महज 24 महीने में अपना कायाकल्प कर लिया। सोनम ने अपना वजन 35 किलो कम किया था। सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘ब्लैक’ से की थी। इस फिल्म में सोनम असिस्टेंट डायरेक्टर थी। इसी फिल्म के दौरान सोनम ने एक्टिंग में रुचि दिखाई थी।

About The Author

Related Posts