हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ राहगीरी ने सं...

    राहगीरी ने संडे को बनाया ‘फन डे’

    Rahgiri made Sunday 'Fun Day'

    पुलिस प्रशासन ने किया आयोजन

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। फरीदाबाद पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा रविवार को अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं जनता के सहयोग से टाऊन पार्क सेक्टर-31 नजदीक पुलिस लाईन फरीदाबाद में राहगिरी का आयोजन किया गया। राहगीरी में मुख्यातिथि के रूप में एफएमडीए की सीईओ आईएएस श्रीमती सोनल गोयल, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर, एसीपी सैंट्रल महेंद्र वर्मा, एसीपी ट्रैफिक अभिमन्यु लौहान, एसडीएम फरीदाबाद सतबीर मान मौजूद रहे।

    क्यूआरजी अस्पताल से आए डॉ. युवराज व डा. जितेंद्र ने मौजूद सभी लोगों को स्वस्थ, तंदुरुस्त रहने व हाथों की स्वच्छता के बारे में प्रेरित किया। इस दौरान वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, आईएएस सोनल गोयल, विक्रम कपूर, महेंद्र वर्मा, अभिमन्यु लोहान ने राहगिरी कार्यक्रम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम बोर्ड, आदि खेलों में भी हाथ आजमाए। राहगिरी प्रोग्राम में आए सराये ख्वाजा स्कुल के छोटे बच्चों ने थीम से मिलते हुए गानों पर डांस कर मौजूद सभी लोगों का मनोरंजन किया। राहगिरी प्रोग्राम में मोंटी शर्मा ने हरियाणवी गानों पर जमकर डांस किया, इस बीच दुर्गा शक्ति टीम एवं पुलिस ने भी ठुमके लगाए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि ने विभागों एवं सामाजिक संस्थानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखा और उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए प्रशंसा-पत्र दिये।