हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राष्ट्रीय राज...

    राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल पम्पों की हड़ताल शुरू

    Petrol Pumps, Strike, National Capital

    नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता)

    दिल्ली में डीजल और पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) नहीं घटाने के विरोध में पेट्रोल पंपों की हड़ताल सोमवार सुबह से शुरू हो गई। हड़ताल के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल पंप मंगलवार सुबह पांच बजे तक बंद रहेंगे। हड़ताल का आह्वान दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने किया है। इस दौरान करीब 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी स्टेशन बंद रहेंगे।

    एसोसिएशन का कहना है कि दोनो ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद केन्द्र सरकार के उत्पाद शुल्क में कटौती करने और दिल्ली से सटे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के भी कमी करने से वहां पेट्रोल डीजल सस्ता हो गया है।

    राजधानी दिल्ली के आसपास हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पंपो पर डीजल और पेट्रोल सस्ता मिल रहा है, लेकिन दिल्ली सरकार के वैट कम नहीं करने के कारण यहां पर पेट्रोल-डीजल महंगा है जिसके कारण दिल्ली के पंप मालिकों को नुकसान हो रहा है। पेट्रोल पम्प मालिकों ने दिल्ली सरकार से वैट में कमी करने की मांग की है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।