Rising Rajasthan Summit: राजस्थान बन रहा निवेशकों की पहली पसंद: भजनलाल

Published On

Rising Rajasthan Summit 2024: जयपुर (गुरजंट सिंह)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स मीट के आयोजन से राजस्थान निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है और आगामी 9 से 11 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान समिट (Rising Rajasthan Summit) के लिए समस्त अधिकारी टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करें।

शर्मा दक्षिण कोरिया एवं जापान की अपनी यात्रा से लौटने के बाद शनिवार रात मुख्यमंत्री आवास पर राइजिंग राजस्थान समिट की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को निर्देश दिए कि इस समिट के सफल आयोजन के लिए तय समय में सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी डोमेस्टिक इन्वेस्टर्स मीट के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए। Rising Rajasthan Summit

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए विभागीय स्तर पर प्री-समिट का आयोजन कार्ययोजना के साथ किया जाए। उन्होंने पर्यटन, नगरीय विकास एवं आवासन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं वाणिज्य व रीको, कृषि एवं पशुपालन, शिक्षा, खान एवं पेट्रोलियम, ऊर्जा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को प्री-समिट के जरिये संबंधित क्षेत्र के निवेशकों के साथ बैठक आयोजित कर निवेश आकर्षित करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान की सफलता में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स मीट की अहम भूमिका होगी।

इसके लिए जिला कलक्टर्स एवं संबंधित विभाग स्थानीय स्तर पर निवेश के इच्छुक उद्यमियों से संवाद स्थापित कर बैठक आयोजित करें, जिससे निवेश धरातल पर मूर्त रूप ले सके और रोजगार के नवीन अवसर सृजित हो सकें। मुख्यमंत्री ने बैठक में विभिन्न देशों एवं देश के विभिन्न राज्यों में जाकर निवेशकों के साथ बैठक करने वाले अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से निवेशकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी दौरा करने वाले अधिकारियों को होना बेहद जरूरी है। उन्होंने राजस्थान फाउन्डेशन के तहत प्रवासी राजस्थानियों को भी प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए। Rising Rajasthan Summit

एमएसजी द्वारा शुरू किये इस कार्य के लिए कपिल किशोर इन्सां का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

About The Author

Related Posts