हमसे जुड़े

Follow us

37.1 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home खेल रविंदर को मिल...

    रविंदर को मिला रजत

    ravinder

    उफा (एजेंसी)। भारत के रविंदर को रूस के उफा में आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग के फाइनल में बुधवार को ईरानी पहलवान रहमान मूसा से 3-9 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रविंदर की फाइनल बाउट के अलावा तीन अन्य भारतीय पहलवान कांस्य पदक के लिए उतरे।

    भारत के यश ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में किर्गिजिस्तान के पहलवान को 12-6 से , पृथ्वीराज पाटिल ने 92 किग्रा में रूस के पहलवान को 2-1 से और कुमार अनिरुद्ध ने 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में अजरबैजान के पहलवान के पहलवान को 7-2 से हराकर कांस्य पदक जीते। इससे पहले गौरव बालियान ने मंगलवार को 79 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग और दीपक ने 97 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीते थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।