हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सचखंड जा विरा...

    सचखंड जा विराजे मानवता के सच्चे प्रहरी रुकमेश इन्सां

    Kairana News
    Kairana News: सचखंड जा विराजे मानवता के सच्चे प्रहरी रुकमेश इन्सां

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: डेरा सच्चा सौदा के अनथक एवं कर्मठ सेवादार रुकमेश इन्सां निवासी ग्राम अलीपुर सोमवार देर रात्रि अचानक ह्रदय गति रुकने से कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। वह 59 वर्ष के थे। उनके निधन से गांव व क्षेत्र की साध-संगत तथा आमजन में शोक व्याप्त है। मंगलवार को गांव के निकट स्थित श्मशान घाट में उनके ज्येष्ठ पुत्र दिनेश इन्सां ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। श्मशान घाट में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण करके उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। Kairana News

    रुकमेश इन्सां सात बच्चों के पिता थे, जिनमें दो लड़के व पांच लड़कियां शामिल है। इनमें एक लड़का व लड़की अभी अविवाहित है। कैराना के ब्लॉक प्रेमी सेवक प्रताप इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर चलते हुए रुकमेश इन्सां मानवता भलाई कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। अपनी मेहनत और लग्न के बलबूते पर उन्होंने समाज में भी विशेष पहचान कायम कर रखी थी। वह मानवता के सच्चे पहरुआ थे। रुकमेश इन्सां को उनके मानवता भलाई कार्यों के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार बरामदगी समेत दो मामलों में कारावास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here