हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मुलायम सिंह क...

    मुलायम सिंह की गंभीर अवस्था होते ही मेदांता में वीआईपी का लगा रहा तांता

    samajwadi party Mulayam Singh Yadav

    रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री समेत अनेक नेताओं ने अस्पताल में पहुंच जाना था हाल-चाल

    गुरुग्राम(संजय कुमार मेहरा)। जिस दिन से यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर हुई थी, उनके बेटे अखिलेश यादव समेत अन्य परिवारजन तो मेदांता अस्पताल में पहुंच चुके थे। इसके बाद देश के बड़े नेताओं समेत अन्य नेताओं ने मेदांता पहुंचकर उनकी सेहत की जानकारी ली। मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में किसी भी तरह से सुधार नहीं हो पा रहा था।

    विदेश से लौटे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेदांता पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। उन्होंने काफी देर अस्पताल में बिताई। अखिलेश यादव से मुलायम ङ्क्षसह यादव और चिकित्सकों से मुलायम सिंह यादव के बारे में जानकारी दी। बीते शुक्रवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मुलायम सिंह यादव की सेहत जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अखिलेश यादव व चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य पर काफी देर चर्चा की।

    यूपी के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी शुक्रवार को मेदांता पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उन्होंने राज्यसभा सांसद एवं मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई प्रोफेसर राम गोपाल यादव से मुलाकात की थी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला, जयंत चौधरी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सपा नेता तथा पूर्व मंत्री नारद राय तथा उत्तर प्रदेश की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक मनोज पांडेय भी हाल-चाल जानने पहुंचे थे।

    राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, उनके पुत्र बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी बीते बुधवार को मेदांता में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हाल जानने पहुंचे थे। उन्होंने आइसीयू के बाहर ही खड़े होकर सपा संरक्षक को देखा और फिर उनके पुत्र अखिलेश यादव से उनकी सेहत पर बात कही। बता दें कि लालू प्रसाद यादव की एक बेटी की शादी मुलायम सिंह यादव के परिवार में हुई है। लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव ने मेदांता में भर्ती इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से भी मुलाकात करके उनका हाल-चाल जाना था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here