हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ब्लॉक मलोट के...

    ब्लॉक मलोट के सेवादार ने 63वीं बार रक्तदान

    sevadar of block mallot donated blood for 63rd time - Dera Sacha Sauda - Sach Kahoon News

    मलोट(सच कहूँ/मनोज)। खूनदान के क्षेत्र में ब्लॉक मलोट के डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा ही आगे रहते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत ही खूनदान करने के लिए पहुंच जाते हैं। इसी तरह ही ब्लॉक मलोट के अथक सेवादार रिंकू छाबड़ा इन्सां को जैसे ही खूनदान करने का संदेश मिला तो उसने बिना समय गवाएं पहुंचकर जरूरतमंद मरीज को खूनदान देकर मिसाल पेश की है। जानकारी देते रिंकू छाबड़ा इन्सां ने बताया कि वह पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र प्रेरणाओं पर चलते हुए लगातार नियमित खूनदान कर रहा है और अब भी जब उसको खूनदान करने का संदेश मिला तो उसने तुरंत ही सरकारी अस्पताल में बने ब्लड बैंक में पहुंचकर खूनदान किया।

    उसने बताया कि वह अब तक 63 बार खूनदान कर चुका है और अपनी रहती जिंदगी तक वह पूज्य गुरू जी पर अटूट विश्वास रख कर मानवता भलाई कामों में लगा रहेगा क्योंकि पूज्य गुरू जी ने उनको मानवता भलाई कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग देने के लिए ही प्रेरित किया है। उसने पूज्य गुरू जी का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उसको नेक कार्यों में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके ब्लॉक मलोट के समूह जिम्मेवारों और खूनदान समिति के जिम्मेदार टिंकू इन्सां ने भी रिंकू छाबड़ा इन्सां द्वारा नियमित खूनदान करन की प्रशंसा की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।