हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home खेल शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल, श्रीगुरुसर मोडिया ने झटका स्वर्ण पदक

    Shah Satnam Ji Girls School, Sri Gurusar Modia, Won, Gold Medal

    श्रीगुरुसर मोडिया (सच कहूँ न्यूज)। शिक्षा व खेलों में अग्रणी शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी लगातार बुलंदियों पर हैं। अब शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल, श्री गुरुसर मोडिया की दो छात्राओं ने भिलवाड़ा में 24-27 मई को आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक छात्रा को जहां टूर्नामेंट की बेस्ट खिलाड़ी के अवार्ड से नवाजा गया है जबकि दूसरी खिलाड़ी को प्लेयर आॅफ द् मैच। विद्यालय प्रबंधक नवजोत इन्सां व समस्त स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    विजेता खिलाड़ियों ने भी अपनी उपलब्धि का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आर्शीवाद व मार्गदर्शन को दिया है। 24-27 मई को राजस्थान के भिलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल चैम्पियनशिप में पूरे प्रदेश से टीमों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान विद्यालय की 11वीं आर्ट्स की छात्रा दीपिका जहां बेस्ट प्लेयर आॅफ टूर्नामेंट रही वहीं प्रियंका को प्लेयर आॅफ द् मैच चुना गया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी की लहर है।