हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना पालिका...

    कैराना पालिकाध्यक्ष के पिता का आकस्मिक निधन, शोक

    Kairana News
    Kairana News: कैराना पालिकाध्यक्ष के पिता का आकस्मिक निधन, शोक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: नगर पालिका परिषद कैराना के चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी के पिता शकील अहमद अंसारी का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से कस्बे एवं क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।कैराना नगर पालिका के वर्तमान चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी के पिता शकील अहमद अंसारी(75) बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। Kairana News

    बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व चिकित्सकों ने परिजनों को उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी। रविवार प्रातः करीब छह बजे उन्होंने कैराना स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पर कस्बे व क्षेत्र के लोगो में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर के समय गमगीन माहौल में उनके शव को निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिवंगत शकील अंसारी पांच पुत्रों के पिता थे, जिनमें चेयरमैन शमशाद अंसारी दूसरे नंबर के है। चेयरमैन पिता के निधन से कस्बे एवं क्षेत्र में शोक व्याप्त है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– अन्तर्राजिय मोटरसाईकिल चोरों के खिलाफ सीआईए नरवाना ने की कारवाई

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here