हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ त्याग और वीरत...

    त्याग और वीरता की मिसाल थे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी : बंडारू दत्तात्रेय

    Bandaru Dattatreya sachkahoon

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी त्याग और वीरता की मिसाल थे। उन्होंने धर्र्म की रक्षा के लिए व अन्याय, अत्याचार और दमन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें अपने देश के लिए त्याग और बलिदान के लिए तैयार रहना चाहिए। वे रविवार को यहां सिखों के 10वें गुरू श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर डीएलएफ गोल्फ कोर्स क्लब में आयोजित गुरबाणी तथा सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

    उन्होंने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके चरणों में शीश नवाया और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई भी दी। राज्यपाल ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और बताया कि उन्होंने कभी भी राज, सत्ता प्राप्ति, धन संपदा, जमीन या यश प्राप्ति के लिए लड़ाइयां नहीं लड़ीं। उनकी लड़ाई अन्याय और अत्याचार और दमन के खिलाफ होती थी। गुरु गोबिन्द सिंह जी ने समूचे राष्ट्र के उत्थान के लिए संघर्ष के साथ-साथ निर्माण का रास्ता अपनाया। उनकी तीन पीढ़ियों ने देश के लिए महान बलिदान दिया। धर्म की रक्षा के लिए श्री गुरु गोबिन्द सिंह ने अपने पूरे परिवार का बलिदान कर दिया था।

    इस मौके पर राज्यपाल ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इनमें से कोविड काल में 4000 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करवाने वाले शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी भी शामिल थे। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग और अधिकारी मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here