हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चिंताजनक: छठी...

    चिंताजनक: छठी कक्षा के छात्र ने किया सुसाइड

    Loharu News
    Loharu News: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी

    विज्ञान का पेपर अच्छा न होने से परेशान था प्रबल | Hisar News

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। Hisar News: हिसार के गांव सदलपुर में एक छठी कक्षा के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 12 वर्षीय प्रबल अपने पास के ही एक निजी स्कूलों में पढ़ता था। बीते दिन ही उसके एग्जाम खत्म हुए थे। 18 वर्षीय प्रबल का विज्ञान विषय का पेपर अच्छा नहीं हुआ था। इसी बात से वह परेशान था। प्रबल मूल रूप से ठसका गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह अपनी माता के साथ नानी के घर रह रहा था। Hisar News

    जानकारी के अनुसार ठसका निवासी धर्मपाल की शादी सदलपुर निवासी सुमन के साथ हुई थी। पिछले काफी दिनों से सुमन की माता बीमार चल रही थी। सुमन का कोई भाई ना होने के कारण अपनी माता की संभाल के लिए अपने मायके आई हुई थी। इसीलिए प्रबल हुई अपनी माता के साथ सदुलपुर गांव में ही रहता था। यहां रहते हुए ही एक पास के निजी स्कूलों में वह छठी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रबल के बीते दिन ही वार्षिक एग्जाम खत्म हुए थे। उनका अंतिम पेपर विज्ञान विषय का था। Hisar News

    उनके परिजनों ने बताया कि प्रबल का पेपर अच्छा नहीं हुआ था। इसी के चलते वह परेशान होकर छत पर बने एक कमरे में चला गया। जब काफी देर तक नीचे नहीं आया तो उसकी मां व नानी उसे मनाने के लिए छत पर गए। लेकिन जब कैमरा खोल कर देखा तो प्रबल फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इस घटना की सूचना पाकर आदमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया व परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए हिसार के महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर सब परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले की गहनता जांच कर रही है। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– बदायूं में बड़े भाई ने फावड़े से काटकर की छोटे भाई की हत्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here