हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ प्रशांत किशोर...

    प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने पर सोनिया जल्द लेंगी फैसला

    Sonia Gandhi

    नयी दिल्ली ।चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने पर पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने आपत्ति जताई है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इन सब स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस बारे में जल्द ही फैसला ले सकती हैं। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल करने को लेकर पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श हुआ है और इस बारे में उनकी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन कई नेताओं ने इस मुद्दे पर गहरी आपत्ति व्यक्त की है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रशांत किशोर को लेकर सकारात्मक रुख है। राहुल और प्रियंका उत्तर प्रदेश विधानसभा के पिछले चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर के साथ काम कर चुके हैं। तब कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था हालांकि यह गठबंधन चुनाव हार गया।

    पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रीमती गांधी के समक्ष किशोर को पार्टी में शामिल करने के मुद्दे पर गहरी आपत्ति दर्ज की है लेकिन कांग्रेस के कई नेता किशोर की उपलब्धि से प्रभावित भी हैं। सूत्रों ने कहा कि श्रीमती गांधी इस मुद्दे पर जल्द ही अंतिम निर्णय ले सकती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।