हमसे जुड़े

Follow us

29.4 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बरनावा की सरज...

    बरनावा की सरजमीं पर रूहानी नामचर्चा सत्संग हुआ आयोजित

    Barnava naamcharcha
    बरनावा की सरजमीं पर रूहानी नामचर्चा सत्संग हुआ आयोजित

    श्रद्धा के भव्य समागम में लाखों लोगों ने की शिरकत | Barnava naamcharcha

    बरनावा (रकम सिंह)। आज एमएसजी डेरा सच्चा सौदा (MSG Dera Sacha Sauda) व मानवता भलाई केंद्र शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा, बागपत, उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की साध-संगत द्वारा भारी तादाद में नामचर्चा सत्संग में शिरकत की गई। इस शुभ मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के नौजवानों द्वारा सुबह 10 से 11 बजे तक समस्त आश्रम एवं मुख्य मार्गों की सफाई अभियान चलाकर की गई। Barnava naamcharcha

    इस अवसर पर ‘‘कीमती है ये समां, इसे लगाता कहां’’, ‘‘सत्संग में आना प्रेमी जी ना भूलो तुम कभी’’, ‘‘आखिरी वक्त में कोई काम आता नहीं, काम आता है नाम आखिरी’’ आदि शब्दों के द्वारा मधुर संगीत की धुनों पर कविराज भाइयों द्वारा समस्त साध-संगत को भक्ति रस से सराबोर कर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार 85 मेंबर रामकुमार इन्सां द्वारा किया गया। बड़ी-बड़ी एलइडी स्क्रीनों के माध्यम से साध-संगत को पूज्य गुरु जी के रिकॉर्डेड अनमोल वचन सुनवाए गए।

    इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से साध-संगत को स्वच्छता का भी संदेश दिया गया। तदुपरांत पूज्य गुरु जी द्वारा नशे के खिलाफ गाए गए भजन ‘‘जागो दुनिया दे लोको, नशा जड़ तों पुटना ए’’ पर साध-संगत ने खूब आनन्द उठाया। नाम चर्चा के आखिर में लंगर समिति के सेवादार भाई-बहनों द्वारा लाखों की तादाद में आई हुई साध-संगत को कुछ ही देर में लंगर-भोजन ग्रहण कराया गया। Barnava naamcharcha

    ट्रैफिक समिति के सेवादार भाइयों द्वारा साध-संगत के वाहनों को निर्धारित पार्क में से स:कुशल लाइनों में लगवाकर बाहर निकलवाया गया। पानी समिति के सेवादार भाई-बहनों द्वारा जगह-जगह पानी की स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को पानी पिलाया गया। इस तरह पूरी नामचर्चा सत्संग का कार्यक्रम अनुशासनबद्ध तरीके से संपन्न हुआ।

    यह भी पढ़ें:– Live Jaipur Naamcharcha: जयपुर भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, देखें विशाल नामचर्चा का लाइव नजारा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here