सुमिरन प्रेम मुकाबला। सरसा ब्लॉक रहा प्रथम, 71 लाख से अधिक घंटे किया सुमिरन

Published On

761 ब्लॉकों के 9,14,609 सेवादारों ने 9,99,77,817 घंटे किया सुमिरन

  • दूसरे स्थान पर कल्याण नगर व तीसरे स्थान पर रहा पंजाब का पटियाला
  • टॉप-10 में हरियाणा के 7 तो पंजाब के 3 बलॉक ने बनाई जगह
  • विदेशों में 919 सेवादारों ने 41,695 घंटे किया रामनाम का जाप

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के बीच चल रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार 1 जून से 30 जून-2021 के बीच दुनियाभर के 761 ब्लॉकों के 9,14,609 सेवादारों ने 9,99,77,817 घंटे रामनाम का जाप किया गया है। सुमिरन मुकाबले में इस बार हरियाणा के 7 व पंजाब के 3 ब्लॉकों ने टॉप-10 में जगह बनाई है।

Meditation Competition

बात विजेता की करें तो इस बार हरियाणा के ब्लॉक सरसा ने के 25950 सेवादारों ने 71,05,982 घंटे सुमिरन कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कल्याणनगर के 9058 सेवादारों ने 35,10,420 घंटे राम नाम का जाप कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर पंजाब का ब्लॉक पटियाला रहा। जहां 5091 सेवादारों ने 19,80,722 घंटे सुमिरन किया है।

विदेशों में भी जपा राम-नाम

डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बार मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में 919 सेवादारों ने 41,695 घंटे रामनाम का जाप किया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts