महाराष्ट्र के धनोरा में लगी रौनकें… पूज्य गुरु जी ने किए वचन

Published On
  • पूज्य गुरु जी के दर्शन कर झूमी संगत
  • हजारों लोगों ने छोड़ा नशा

धनोरा (महाराष्ट्र)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में धनोरा (महाराष्ट्र) के कृषि उपज मंडी समिति के मैदान में उपस्थित साध-संगत ने ऑनलाइन गुरूकुल के माध्यम से पूज्य गुरू जी के रूहानी वचनों को एकाग्रचित होकर ध्यान से सुना। पंडाल खचाखच भरा हुआ था, हजारों लोगों को पूज्य गुरु जी ने नशा छूड़वा कर राम-नाम से जोड़ा। इसके बाद साध-संगत से रूबरू हुए। पूज्य गुरु जी ने फरमाया, ‘सारी साध-संगत को बहुत-बहुत आशीर्वाद। आपने रंगोली जो बनाई है उसमे अच्छा दिखा रखा है, ड्रग है और हमारी फोटो बनाके तीर कमान शायद शेर दिल की फोटो बना रखी है आपने, वो ड्रग पर निशाना साध रहा है।

यह भी पढ़ें:– मध्यप्रदेश में बजा Saint Dr. MSG के नाम का डंका

हजारों लोगों ने छोड़ा नशा

आपको बता दें कि पूज्य गुरु जी हर रोज लाखों लोगों का नशा छूड़वा रहे हैं, और इसी कड़ी में आज धनोरा (महाराष्ट्र) में भी हजारो लोगों का नशा छूड़वाया और नाम नाम से जोड़ा। इसके बाद पूज्य गुरु जी आॅनलाइन के दौरान धनोरा की साध-संगत से रूबरू हुए। युवाओं ने पूज्य गुरू जी से गुरूमंत्र लेकर सामाजिक बुराईयां, नशा आदि छोड़कर बुराईयों से तौबा की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts