Cricket News: सर्जरी के बाद सूर्यकुमार यादव की सेहत को लेकर आई बड़ी जानकारी

Published On

Cricket News: म्यूनिख (एजेंसी)। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव जर्मनी में हर्निया की सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और उनकी सेहत में अपेक्षित सुधार है। सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्होंने यहां सर्जरी करवाई है और वह पहले की तरह ही मैदान पर वापसी के लिए उत्सुक हैं। उन्होने लिखा, ‘पेट के निचले हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं। वापसी का बेसब्री से इंतजार है।

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने भारत के लिए आखिरी बार फरवरी की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेला था। इसके अलावा 34 वर्षीय खिलाड़ी हाल ही में हुए इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। इस लीग में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 16 पारियों में 717 रन बनाए थे और इस इवेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला शुरू की है, जबकि टीम का अगला सीमित ओवरों का दौरा बंगलादेश में होगा, जहां सूर्यकुमार अगस्त के अंत में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। Cricket News

About The Author

Related Posts