IPL 2024: डेविड वार्नर को ऑस्ट्रेलिया कम, भारत ज्यादा पसंद !

Published On

IPL 2024: खेल डैस्क। आईपीएल 2024 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भारत प्रेम, खासकर तेलुगु भाषा के प्रति अपने प्रेम के लिए विख्यात हैं। कई बार इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को विभिन्न सोशल मीडिया वीडियो में तेलुगु सॉन्ग पर डांस करते या तेलुगु संवाद बोलते हुए भी देखा जा सकता है। David Warner

वार्नर के साथ अपने संबंधों पर डीसी पॉडकास्ट में स्टब्स ने कहा कि ‘‘उन्हें ज्यादा भारत में रहना पसंद है और ऑस्ट्रेलिया में कम। उन्होंने यह भी कहा कि ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उन सभी नि:स्वार्थ लोगों में से एक हैं, जिनसे वे मिले हैं। ‘‘डेविड सबसे नि:स्वार्थ लोगों में से एक है जिनसे मैं कभी मिला हूं। उसके पास हमेशा सभी के लिए समय होता है। वह आपकी 24/7 मदद करना चाहता है। वह हर होटल में हमेशा मुझसे दो कमरे की दूरी पर रहता है। मैं बस अंदर जाता हूं उसका कमरा सामने होता है और हम हर सुबह कॉफी पीते हैं। David Warner

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा हो सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप से बाहर! चोट की आशंका!

About The Author

Related Posts