पेरु के फुटबॉल खिलाड़ी फरफान कोरोना से संक्रमित

Published On

लीमा। पेरु और लोकोमोटिव मॉस्को फुटबॉल क्लब के फॉरवर्ड खिलाड़ी जैफैरसन फरफान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 35 वर्षीय खिलाड़ी के स्वास्थ्य के बारे में हालांकि ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी लेकिन पेरु मीडिया के अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। लोकोमोटिव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि फरफान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और हम उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।

फरफान ने पेरु के लिए 95 मैच खेले हैं और वह पिछले साल ब्राजील में कोपा अमेरिका में खेलते समय चोटिल हो गए थे जिसके बाद क्लब के लिए इस सत्र में अब तक नहीं खेल पाए थे। रुस प्रीमियर लीग को 21 जून से दोबारा शुरू होना है। इसे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मार्च में स्थगित कर दिया गया था। लोकोमोटिव 16 टीमों में अभी दूसरे स्थान पर है और अभी आठ मैच बाकी हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts