टी-20 विश्व कप को लेकर मई में स्पष्ट होगी तस्वीर

Published On

मेलबोर्न (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर तस्वीर अगले महीने स्पष्ट हो पाएगी। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई और कई देशों में यात्रा प्रतिबंध लगा हुआ है। (T20 World Cup ) ऐसे में 18 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप पर खतरा मंडरा रहा है। कोरोना के कारण भारत में इंडियन प्रीमियर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल अभी ऐसा नहीं है कि 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होने वाला विश्व कप स्थगित हो सकता है।

  • कोरोना का खतरा जिस तरह विश्व में फैला हुआ है ।
  • उसे देखते हुए ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है।
  • आयोजकों को उम्मीद है कि विश्व कप को लेकर अगले महीने तस्वीर स्पष्ट हो जायेगी ।
  • जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अपनी नियमित बैठक करेगी।
  • जिसे मार्च में स्थगित कर दिया गया था, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं ।

 कोरोना के खतरे को देखते हुए टी-20 विश्वकप को दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में कराया जा सकता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया को पहली बार अपनी कप्तानी में 1987 में विश्वकप जिताने वाले एलेन बॉर्डर ने मंगलवार को कहा था कि दर्शकों के बिना टी-20 विश्वकप कराने के बारे में वह कल्पना भी नहीं कर सकते।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts