37 साल की इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज की संन्यास से वापसी बनी चर्चा का विषय
महिला टी20 विश्व कप 2026 की दक्षिण अफ्रीकी ने टीम का ऐलान
Women T20 World Cup 2026: नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में 2023 में संन्यास ले चुकीं 37 साल की अनुभवी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल की वापसी सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ले चुकी इस्माइल को दोबारा टीम में शामिल किए जाने से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। Women Cricket News
दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी लौरा वोल्वार्ड्ट को सौंपी गई है। टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन देखने को मिला है। तेज गेंदबाजी आक्रमण में शबनीम इस्माइल और मारिजेन कैप की जोड़ी एक बार फिर मैदान पर साथ नजर आएगी। मारिजेन कैप बीमारी से उबरने के बाद टीम में लौटी हैं।
पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क को भी टीम में स्थान मिला है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी विभाग में ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस और क्लो ट्रायोन जैसे अनुभवी नाम शामिल किए गए हैं। युवा खिलाड़ियों में कायला रेनेके को पहली बार टी20 विश्व कप टीम में मौका मिला है। विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो को भी चयनकर्ताओं ने टीम का हिस्सा बनाया है। Women Cricket News
हालांकि पिछली प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली एनेके बॉश इस बार अंतिम टीम में जगह नहीं बना सकीं। मुख्य कोच मंडला माशिम्बी ने कहा कि शबनीम इस्माइल की वापसी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव और आक्रामक गेंदबाजी से टीम को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी युवा प्रतिभाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगी। महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप-1 में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी टीमों से होगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। Women Cricket News