डेरा श्रद्धालुओं ने बेटी की शादी में किया सहयोग, दिया सामान 

परिवार ने पूज्य गुरु जी व डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से किया धन्यवाद 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

डेरा बस्सी (सच कहूँ/एम.के. शायना)। Dera Bassi News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक डेरा बस्सी की साध-संगत निरंतर मानवता भलाई के कार्यों में जुटी हुई है। इसी कड़ी के तहत डेरा बस्सी की साध-संगत ने साध कॉलोनी निवासी मधु पुत्री नानक चंद की शादी में जरूरी सामान देकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

सच्चे नम्र सेवादार आशा फूटेला इन्सां ने बताया कि साध कॉलोनी निवासी नानक चंद छह बेटियों के पिता हैं और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेटी मधु की शादी की तैयारियों को लेकर काफी चिंतित थे। परिवार को विवाह के लिए जरूरी सामान की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह जानकारी डेरा श्रद्धालुओं तक पहुंची तो साध-संगत ने मिलकर परिवार की सहायता करने का निर्णय लिया और शादी के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया।

डेरा श्रद्धालुओं द्वारा परिवार को बैड, गद्दे, तकिए, कुर्सियां, बर्तन, डिनर सेट, दूल्हा-दुल्हन के लिए 11 जोड़ी कपड़े, बेडशीट, गर्म कंबल सहित अन्य घरेलू उपयोग का सामान भेंट किया गया। इसके साथ ही नवविवाहित जोड़े को सुखमय जीवन का आशीर्वाद भी दिया गया। मधु के पिता नानक चंद ने इस सहयोग के लिए डेरा श्रद्धालुओं तथा पूज्य गुरु जी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से परिवार की बड़ी चिंता दूर हुई है। इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार रमेश इन्सां, सरबजीत इन्सां, कमलजीत इन्सां सहित अन्य सेवादार भी उपस्थित रहे।

Dera Bassi News
Dera Bassi News: परिवार को जरूरी सामान भेंट करते हुए डेरा श्रद्धालु।

 

About The Author

Related Posts