Punjab

पंजाब में मोहाली, चंडीगढ़ और पटियाला समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी
MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

पंजाब में मोहाली, चंडीगढ़ और पटियाला समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी

ईडी छापेमारी से मचा हड़कंप, खरड़ अपार्टमेंट से बरामद हुई भारी नकदी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

चंडीगढ़/मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को पंजाब में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। मोहाली के खरड़ स्थित एक हाईराइज अपार्टमेंट में कार्रवाई के दौरान नकदी से भरे बैग नौवीं मंजिल से नीचे फेंके जाने की रिपोर्टों से इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने सेक्टर-127, छज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स में छापा मारा। 

बताया जा रहा है कि यह फ्लैट आईटी प्रोफेशनल नितिन गोहल से जुड़ा है, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक करीबी सहयोगी का नजदीकी माना जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईडी टीम के पहुंचते ही इमारत की ऊपरी मंजिल से नकदी से भरे बैग नीचे फेंके गए। सुबह टहलने निकले लोगों ने परिसर में बिखरे नोट देखे और अधिकारियों को सूचना दी। बाद में ईडी अधिकारियों ने बैग बरामद कर लिए। एक अधिकारी के अनुसार, बैग लेकर भाग रहे एक ड्राइवर को भी पकड़ लिया गया और उसके पास से करीब 21 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।

ईडी ने इसी कार्रवाई के तहत चंडीगढ़ के सेक्टर-16, पटियाला और मोहाली के अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली। मोहाली में वीर देविंदर सिंह के परिसरों पर भी छापेमारी की गई। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और भूमि घोटाले से जुड़ी है। जांच में कई रियल एस्टेट परियोजनाओं के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ग्माडा से चेंज आॅफ लैंड यूज ( सीएलयू ) मंजूरी लेने में अनियमितताएं की गईं और निवेशकों से करोड़ों रुपये लेकर फंड डायवर्ट किया गया। ईडी के रडार पर नितिन गोहल भी बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी को संदेह है कि उन्होंने बिल्डरों को ग्माडा बकाया मामलों में मदद दिलाने और राजनीतिक संरक्षण उपलब्ध कराने में भूमिका निभाई।

इस बीच विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि समय बताएगा कि यह कार्रवाई न्याय तक पहुंचेगी या फिर राजनीतिक "वॉशिंग मशीन" सब दाग साफ कर देगी। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई में बड़े पैमाने पर हवाला लेनदेन और नकदी का खुलासा हो सकता है।

ईडी अधिकारियों ने फिलहाल मामले में आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। जांच जारी है।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा, "500 के नोटों के कई लाख रुपये के बंडल हवा में उड़ते हुए! यही है 'कट्टर ईमानदार पार्टी' की सच्चाई, जिसके करीबी सहयोगियों जो सीधे मुख्यमंत्री के ओएसडी से जुड़े बताए जा रहे हैं। उन्होंने खरड़ की एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड के दौरान नोटों से भरे बैग नीचे फेंक दिए। यह पंजाब और उसके संसाधनों की लूट का साफ सबूत है, जिससे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल अपनी तिजोरियां भर रहे हैं।

यह इस बात का भी प्रमाण है कि मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों द्वारा पंजाब से पैसा निकालकर आॅस्ट्रेलिया और अन्य देशों में भेजा जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल इस पूरे मामले और ऐसे लोगों से जुड़े सभी हवाला लेनदेन की गहन जांच की मांग करता है। हम 2027 में सरकार बनने पर इन सभी दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पंजाबियों से लूटा गया हर पैसा राज्य को वापस दिलाया जाएगा। "

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा, " क्या मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस के महानिदेशक बताएंगे कि खरड़ (मोहाली) में इतनी बड़ी मात्रा में काला धन छतों पर कैसे उड़ रहा है? यह पैसा किसका है और पंजाब पुलिस क्या कर रही थी, जबकि ऐसे भ्रष्टाचार के मामलों पर नजर रखी जा रही है? क्या ईडी द्वारा छापेमारी का सामना कर रहा नितिन नामक व्यक्ति मुख्यमंत्री के ओएसडी से जुड़ा हुआ है? इन सभी सवालों के जवाब दिए जाने चाहिए।"Mohali News

About The Author

Related Posts