पिंकी धालीवाल के घर पर बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Published On

पुलिस ने बताया, किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali News: पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी करने को लेकर सुर्खियों में छाए म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर पाल सिंह धालीवाल उर्फ ‘पिंकी’ के घर के बाहर वीरवार देर रात कई राउंड फायरिंग का मामला सामने आया, जिसे लेकर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामले में कोई घायल नहीं हुआ है और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। पंजाबी प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दो लोगों की तरफ से फायरिंग की गई। गनीमत यह रही कि किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

मोहाली डीएसपी पृथ्वी सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, रात करीब 10 बजे हमें जानकारी मिली कि सेक्टर-71 में पिंकी धालीवाल के घर के बाहर दो लोग बाइक से पहुंचे और उन्होंने कई राउंड फायरिंग की। जानकारी मिलते ही हम लोग वहां पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली और मामले में जुट गई है। उल्लेखनीय है, पिंकी धालीवाल पर 33 वर्षीय गायिका सुनंदा शर्मा ने अपमानजनक आचरण, धोखाधड़ी के साथ अन्य आरोप लगाए थे। Mohali News

यह भी पढ़ें:– Indian Railways News: इंतजार की घड़ियां खत्म, कल से हिसार से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी पहली सीधी ट्रेन

About The Author

Related Posts