Mohali Crime News: छेड़छाड़ से तंग आकर चचेरे भाई की हत्या, तीन गिरफ्तार

Published On

मोहाली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया मामला

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali Crime News: हरियाणा में मोहाली थाना फेज-1 पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी को महज 12 घंटे में सुलझाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस, एसपी (सिटी) दिलप्रीत सिंह के दिशा-निर्देश और डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चाहल की देखरेख में की गई। गांव मोहाली स्थित प्लॉट नंबर 10बी के मालिक दीपक खन्ना ने पुलिस को सूचना दी कि उनके किरायेदार आनंद सिंह (निवासी उत्तराखंड) के कमरे में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। Mohali News

मृतक की पहचान दयाल सिंह के रूप में हुई, जो आनंद सिंह का चचेरा भाई था और कुछ महीनों से उनके साथ रह रहा था। जांच में सामने आया कि दयाल सिंह अक्सर शराब के नशे में आनंद सिंह की बेटी के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता था। इससे आनंद का बेटा मनीष परेशान था। 1 और 2 मार्च के बीच रात इसी मुद्दे पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि गुस्से में मनीष ने अपने साथी दीपक कुमार और कुलवंत सिंह को बुलाया और तेजधार हथियार से दयाल सिंह की छाती पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी मनीष को 2 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। 3 मार्च को दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। Mohali News

यह भी पढ़ें:– डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले दो आरोपी धरे

About The Author

Related Posts