SBI Recruitment: ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर बनने का सुनहरी अवसर, एसबीआई ने 100 पदों पर निकाली भर्ती
एमएमजीएस-II के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू
Trade Finance Officer Jobs: मुंबई। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी चाहने वालों के लिए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (एमएमजीएस-II) के कुल 100 पदों पर नियमित आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एसबीआई ने व्यापार वित्त अधिकारी (एमएमजीएस-II) के जिन 100 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्तियों हेतु रिक्तियां निकाली हैं, उनमें एससी के 14, एसटी के 18, ओबीसी के 22, ईडब्ल्यूएस के 8, और यूआर के 38 पद शामिल हैं। SBI Recruitment
इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और विदेशी मुद्रा संचालन में प्रमाणन आईआईबीएफ से प्रमाणपत्र 30 अप्रैल को या उससे पहले का होना चाहिए।
इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में पर्यवेक्षी/आधिकारिक भूमिका में व्यापार वित्त प्रसंस्करण में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, दस्तावेजी ऋण विशेषज्ञ प्रमाणपत्र (सीडीसीएस) प्रमाणन/व्यापार वित्त प्रमाणपत्र/अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग प्रमाणपत्र वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। SBI Recruitment
वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता एवं अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 64,820 से 93,960 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ नियुक्त कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 750 रुपए तय किया गया है।
वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें। SBI Recruitment
About The Author