Punjab school Holiday: खुशखबरी, पंजाब में गर्मियों की छुट्टियां जल्द हो सकती हैं घोषित

Punjab school Holiday: खुशखबरी, पंजाब में गर्मियों की छुट्टियां जल्द हो सकती हैं घोषित

Sach Kahoon Picture
Published On

Punjab school Holiday: चंडीगढ़। Punjab के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक इस बार राज्य सरकार तय समय से पहले स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर सकती है। चर्चा है कि 15 मई के बाद कभी भी छुट्टियों का ऐलान हो सकता है, हालांकि फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और Iran-United States तनाव के बीच देशभर में एहतियाती कदमों पर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच Narendra Modi द्वारा ऑनलाइन व्यवस्थाओं को जरूरत पड़ने पर फिर से अपनाने की बात कहे जाने के बाद कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां जल्दी करने और ऑनलाइन क्लासें शुरू करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

सूत्रों के अनुसार पंजाब में भी हालात को देखते हुए सामान्य समय से पहले फैसला लिया जा सकता है। आमतौर पर राज्य में 20 से 25 मई के बीच गर्मियों की छुट्टियों को लेकर निर्णय होता है, लेकिन इस बार परिस्थितियां अलग मानी जा रही हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि यदि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए कोई बड़ा निर्णय लेती है, तो स्कूलों में छुट्टियों से पहले ऑनलाइन क्लासें शुरू की जा सकती हैं।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि कोविड-19 के दौरान अपनाए गए उपाय जैसे वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासें, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल मीटिंग सिस्टम जरूरत पड़ने पर दोबारा लागू किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में ऐसी व्यवस्थाओं को फिर से सक्रिय करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

About The Author

Related Posts