Punjab
Ludhiana News: पुरानी रंजिश में घर पर बरसाईं गोलियां, युवती ने साथियों संग मचाया आतंक
पुरानी रंजिश में घर पर बरसाईं गोलियां, युवती ने साथियों संग मचाया आतंक
लुधियाना। Ludhiana में पुरानी रंजिश के चलते गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी परिवार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और जमकर तोड़फोड़ की।
पीड़िता के अनुसार 11 और 12 मई की दरमियानी रात वह अपने पति मनी गर्ग के साथ दवाई लेने के लिए सीएमसी अस्पताल गई हुई थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन ज्योति का फोन आया कि उनके घर पर गोलियां चलाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही दंपति तुरंत घर पहुंचे, जहां मोहल्ले के लोग पहले से इकट्ठा थे।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पड़ोस में रहने वाली सुनिधि मनोचा ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथी सिद्धू और अन्य हमलावरों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी लाल रंग की बुलेट मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों पर पहुंचे थे तथा उनके पास पिस्तौल और तेजधार हथियार थे।
हमलावरों ने कथित तौर पर घर के गेट पर फायरिंग की, खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और घर के अंदर घुसकर सामान में भी तोड़फोड़ की। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर Punjab Police के थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
About The Author