Haryana Nikay Chunav Result: नगर निकाय चुनाव में अम्बाला, पंचकूला, सोनीपत में भाजपा ने कर दिया खेला

Haryana Nikay Chunav Result: नगर निकाय चुनाव में अम्बाला, पंचकूला, सोनीपत में भाजपा ने कर दिया खेला

Sach Kahoon Picture
Published On

Haryana Nikay Chunav Result: प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। Haryana में नगर निकाय चुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। 10 मई को हुए मतदान के बाद उम्मीदवारों और समर्थकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। अब कई जगहों पर चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है। Sonipat में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। बीजेपी उम्मीदवार राजीव जैन ने जीत दर्ज करते हुए दोबारा मेयर पद पर कब्जा जमाया है। वहीं Ambala में भी बीजेपी को सफलता मिली है और यहां भी कमल खिलता नजर आया।

इन चुनावों के तहत अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के लिए मतदान हुआ था। इसके अलावा Rewari नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव भी कराए गए। वहीं Sampla, धारूहेड़ा और उकलाना नगर समितियों में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए भी वोट डाले गए थे। साथ ही टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा में नगर परिषद और नगर समितियों के एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी संपन्न हुए।

मतगणना के साथ विभिन्न जिलों में समर्थकों की भीड़ और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और मतगणना केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ambala नगर निगम मेयर चुनाव

  • बीजेपी की अक्षिता सैनी — विजेता — 52,794 वोट
  • कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी — पराजित — 31,436 वोट

धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव

  • बीजेपी के सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा — विजेता — 9,392 वोट
  • कांग्रेस के बाबू लाल लांबा — पराजित — 1,817 वोट

Rewari नगर परिषद चुनाव

  • बीजेपी की विनीता पिप्पल — विजेता — 44,521 वोट
  • कांग्रेस की निहारिका — पराजित — 23,066 वोट

Panchkula नगर निगम चुनाव

  • बीजेपी के शामलाल बंसल — बढ़त में — 38,972 वोट
  • कांग्रेस की सुधा भारद्वाज — पीछे — 16,704 वोट

Sampla नगर पालिका चुनाव

  • बीजेपी के प्रवीन — विजेता — 4,391 वोट
  • निर्दलीय अंकित (पुत्र शमशेर सिंह) — पराजित — 3,704 वोट

Sonipat नगर निगम चुनाव

  • बीजेपी के राजीव जैन — विजेता — 78,035 वोट
  • कांग्रेस के कमल दीवान — पराजित — 54,788 वोट

उकलाना नगर पालिका चुनाव

  • निर्दलीय रीमा सोनी — विजेता — 7,078 वोट
  • बीजेपी की निकिता गोयल — पराजित — 4,272 वोट

मतगणना के दौरान कई जिलों में समर्थकों के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

About The Author

Related Posts