Food Inflation: खाने की थाली हुई महंगी, टमाटर और एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी मुख्य कारण

क्रिसिल इंटेलिजेंस की लेटेस्ट रोटी राइस रेट (आरआरआर) की रिपोर्ट

Manmohan Picture
Published On

Food Inflation: नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में भोजन की थाली की कीमत अप्रैल में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़ी है। इसकी वजह टमाटर और एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी होना था। यह जानकारी क्रिसिल इंटेलिजेंस की लेटेस्ट रोटी राइस रेट (आरआरआर) रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि दक्षिणी राज्यों में टमाटर की खेती का रकबा कम होने के कारण उत्पादन घटने से टमाटर की कीमतों में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। Economic News

दूसरी तरफ वैश्विक आपूर्ति संबंधी दबावों के चलते वनस्पति तेल और लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। क्रिसिल ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में टमाटर की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं और जुलाई-अगस्त में इनमें और वृद्धि हो सकती है। रिपोर्ट में प्याज और आलू की कीमतों को लेकर भी चिंता जताई गई है। इस वर्ष रबी फसल के उत्पादन में अनुमानित 4-6 प्रतिशत की गिरावट के कारण प्याज की कीमतें ऊंची रहने की उम्मीद है।

आलू की कटाई का मौसम समाप्त होने और कोल्ड  स्टोरेज से भंडारित आपूर्ति बाजार में आने के साथ ही आलू की कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है। हालांकि, रिपोर्ट में दालों की कीमतों को लेकर कुछ राहत दी गई है। क्रिसिल ने कहा कि पर्याप्त आपूर्ति और कम मांग के कारण दालों की कीमतें नरम रहने की उम्मीद है। इसमें यह भी कहा गया है कि अनुकूल आयात, सरकारी बफर स्टॉक की रिलीज और घरेलू आवक में स्थिरता के कारण घरेलू उत्पादन के स्तर में कमी के बावजूद बाजारों में आपूर्ति अच्छी बनी रहने की संभावना है। Economic News

About The Author

Related Posts