14 स्कूलों को बदला जाएगा पीएम श्री स्कूल में

Published On

खंड स्तर पर खोले जाएंगे दो-दो स्कूल

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए अब प्रदेश में चल रहे सरकारी स्कूलों को पीएम श्री स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। सभी जिलों के हर खंड में ऐसे दो-दो पीएम श्री स्कूल खोलने का लक्ष्य है। यानि सरसा जिले में 14 स्कूल खोले जाएंगे। पीएम श्री स्कूल को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने प्रदेश के सभी जिला परियोजना अधिकारियों के साथ गत दिवस वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बैठक ली।

यह भी पढ़ें:– संगरूर में 15 हजार से अधिक लोगों के पास हथियार

जिले के हर खंड में दो-दो पीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। सरसा जिले में 14 स्कूल खोले जाएंगे। पीएम श्री स्कूल को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने बैठक लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
                                                       – बूटाराम, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, सरसा।

कौशल विकास की भी शिक्षा दी जाएगी

पीएम श्री के तहत नए स्कूल नहीं खोले जाएंगे, बल्कि पहले से चल रहे स्कूलों को चयनित किया। जिसके तहत सरसा जिले के 193 स्कूलों में चयन किया जाएगा। इस योजना के तहत अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही नीति से जुड़ी सभी प्रमुख सिफारिशों को लागू किया जाएगा। छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ ही कौशल विकास की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए इन खास स्कूलों में सारी सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव

स्कूलों की स्थिति वैसे तो पहले से बेहतर हुई है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में स्कूल ऐसे हैं जिसमें शिक्षकों से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव है। जिसको लेकर पीएम श्री स्कूलों को लेकर जो तैयारी की है, उसमें इन सभी स्कूलों में शिक्षक-छात्र औसत सहित इंफ्रास्ट्रक्चर का खास ख्याल रहेगा। छात्रों को नई तकनीक से जोड़ने के लिए कंप्यूटर सहित अटल टिंकरिंग लैब जैसी सुविधाएं भी होंगी। समग्र शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पीएम श्री स्कूल के लिए स्कूलों को 31 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। इसके बाद 15 जनवरी 2023 तक स्कूलों को फाइनल कर दिया जाएगा। शिक्षा सत्र में स्कूलों को शुरू कर दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts