भिवानी में 17 और कोरोना संक्रमित मिले

Published On

60 मरीज ठीक होकर घर लौट गए

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना के 60 मरीज ठीक हुए। वहीं मंगलवार रात कोरोना के 17 नए मामले सामने आए। बुधवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आए कोरोना के मामलों में से दो रामगंज महोल्ला से, एक सिविल सर्जन कार्यालय से, एक कीर्ति नगर से, एक जमाई रोड से, तीन बाग कोठी से, दो बैंक कॉलोनी से, एक हालुवास से तीन सैक्टर-13 से, एक दुर्गा कॉलोनी से, एक कृष्णा कॉलोनी से, एक बहल से है। अब तक जिले में कुल 2510 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 2124 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 359 एक्टिव केस हैं। बुधवार को जिले से 500 सैम्पल लिए गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts