भिवानी: गहरी नींद में सौ रहा था परिवार, चोर ले उड़े 2.40 लाख कैश

Published On

भिवानी (इन्द्रवेश)। हरियाणा के भिवानी जिले के गांव कोहाड़ में रात को दो घरों में चोरी हो गई। एक घर से चोर जहां 2 लाख 20 रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए, वहीं दूसरे घर से 20 हजार की नकदी व जेवर चोरी हुए हैं। परिजन शुक्रवार सुबह जाग तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। थाना जुई कलां पुलिस ने सूचना के बाद मौके का मुआयना किया। दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मौके पर डॉग स्कवायड को बुलाया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया और सुराग इकट्ठा किए। पीड़ित ने बताया कि 2 लाख रुपये कैश और सोने चांदी के जेवर गायब मिली।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts