Farmers News: ट्रेन से फेंकी चिंगारी से स्वाहा हो गई गांव मीरपुर के किसानों की 26 एकड़ गेहूं की फसल

Published On

Farmers News: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिले में गेहूं की फसल पकते ही आगजनी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। शुक्रवार को गांव मीरपुर के पास रेलवे लाइन के नजदीक झोंपड़ा रोड पर अचानक आग लगने से करीब 26 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन से किसी व्यक्ति द्वारा बीड़ी या जलती वस्तु फेंकने के कारण आग लगी, जो तेज हवा के चलते तेजी से फैल गई और देखते ही देखते खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। Sirsa News

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 26 एकड़ फसल पूरी तरह जल चुकी थी। करीब 4 एकड़ फसल को किसी तरह बचा लिया गया। पीड़ित किसान वीरेंद्र कुमार, ललित मोहन और अमित चंद ने बताया कि उन्होंने जमीन 75 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से ठेके पर ली थी। आगजनी से पूरी मेहनत पर पानी फिर गया और अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसान नेताओं ने प्रशासन और हरियाणा सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों की विशेष गिरदावरी कराकर जल्द मुआवजा दिया जाए और आगजनी से होने वाले नुकसान के लिए अलग से प्रावधान किया जाए। Sirsa News

About The Author

Related Posts