एटीएम कार्ड बदलकर लगाई 30 हजार 500 की चपत, केस दर्ज

Published On

जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। पौली गांव के मोहित का एटीएम कार्ड(ATM Card) बदलकर किसी ने उसके खाते से 30 हजार 500 रुपये चुरा लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पौली गांव के मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जनवरी को वह खाते से रुपये निकालने के लिए जुलाना आया हुआ था।

जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित एटीएम(ATM Card) से वह रुपए निकाले लगा तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 30 हजार 500 रुपये चुरा लिए। जब उसने बैंक में खाता चैक करवाया तो रुपये गायब थे। यह रुपये एटीएम से निकाले गए थे। उसके पास जो एटीएम है, वह काम नहीं कर रहा है। किसी ने रुपये निकालते समय उसका एटीएम बदला है। पुलिस ने शिकायत में आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts