कोरोना संक्रमण से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Published On

सरसा(सच कहूँ न्यूज)। जिला में शनिवार को कोरोना संक्रमण से गांव करीवाला निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 24 घंटे में जिला में 49 नए मामले सामने आए है जबकि 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी घटकर 95.96 प्रतिशत हो गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि शनिवार को गांव करीवाला निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने उसकी तबीयत बिगड़ने पर सरसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटीव आई थी। आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें सरसा शहर से 14, डबवाली से पांच, ऐलनाबाद से दस, कालांवाली से तीन, ओढां से चार, माधोसिंघाना से तीन, रानियां से तीन, चौटाला से तीन व बडागुढ़ा से चार केस शामिल है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts