Sirsa में आए कोरोना के 4 नए मामले

Published On

5 की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल से मिली छुट्टी

  • सरसा में अब एक्टिव केस 87

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा में शनिवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने दी। डॉ. नैन ने बताया कि 21 वर्षीय शास्त्री नगर का युवक, 65 वर्षीय गांव सुखचैन का वृद्ध, 27 वर्षीय गांव बेगू का व्यक्ति व हुडा सेक्टर 20 में पॉजिटिव केस के संपर्क में रहा 15 वर्षीय लड़का कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी का उपचार शुरू कर दिया है। इसी के साथ 5 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। जिनमें कीर्तिनगर के दो लोग, जेजे कॉलोनी के दो लोग व खैरपुर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया है। इन सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन रहना होगा।

Sirsa

डॉ. नैन ने बताया कि जिले से 13823 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 12026 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सरसा में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 252 मामले आए हैं, जिनमें से 164 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 218 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। सरसा में अब एक्टिव केसों की संख्या 87 है। 49 मरीजों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है जबकि 38 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts