कुरुक्षेत्र: झाड़ियों में मिला 5 वर्षीय बच्चे का अर्धनग्न अवस्था में शव

Published On

परिजनों ने जताई मर्डर की आशंका

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। बीती देर रात्रि थानेसर के देवीदास पुरा में झाड़ियों में लगभग 5 वर्षीय बच्चे का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों ने आज सुबह मर्डर की आशंका जताते हुए सदर थाना थानेसर में रोष जताया और कार्यवाही की मांग की। सदर थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते होता है कि गत शाम को एक लगभग 5 वर्षीय बच्चे की लापता की शिकायत मिली थी। जिस पर पुलिस कार्यवाही करते हुए देवदास पूरा में आसपास तलाश करने पर बच्चे का शव बरामद हुआ। जो अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी का ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts