अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
9वीं व 11वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से
Published On
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वी.पी. यादव व सचिव कृष्ण कुमार, ह.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि विद्यालयी स्तर पर ली जाने वाली कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं (Exams) 17 मार्च से प्रारम्भ हो रही हैं। इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 02 अप्रैल, 2022 तक तथा कक्षा 11वीं की परीक्षाएं (Exams) 17 मार्च से आरम्भ होकर 13 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही सत्र में प्रात: 8.30 बजे से 11.00 बजे तक संचालित होंगी।