ऐलनाबाद में मिला कोरोना संक्रमित

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.39 प्रतिशत हो गई है। सीएमओ डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि जिला में रविवार को कोरोना संक्रमण का एक मरीज ऐलनाबाद से मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला भर से 7 लाख 14 हजार 747 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 34 हजार 201 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 33 हजार 652 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 240 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में दो एक्टिव मरीज है। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 547 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:– विधवाओं के लिए विशेष पेंशन, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना की मांग

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts