अस्थियों से परोपकार’: सोना इन्सां की अस्थियों पर लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Published On

डेरा सच्चा सौदा के 102वें भलाई कार्य की नरवाना ब्लॉक में अनुपम मिसाल

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा शुरू किए गए 168 मानवता भलाई कार्यों में से 102वें कार्य ‘अस्थियों से परोपकार’ का अनुपम उदाहरण नरवाना ब्लॉक में देखने को मिला। ब्लॉक की सचखंडवासी बुजुर्ग सेवादार सोना देवी इन्सां की अस्थियों पर पौधा रोपित कर उनके परिजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। Narwana

परिजनों बलदेव इन्सां व डॉ. कुलदीप इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी माता सोना देवी इन्सां ने अपने जीवन में डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं का पूर्ण पालन किया और बुजुर्ग समिति की सेवादार रही। पूज्य गुरु जी द्वारा सिखाई गई शिक्षाओं को अपनाते हुए उन्होंने अंतिम विदाई के बाद भी प्रकृति से नाता जोड़ते हुए अस्थियों को पौधारोपण में उपयोग किया। यह पौधा एमएसजी डेरा सच्चा सौदा और मानवता भलाई केंद्र, नरवाना में रोपित किया गया। यह कार्य न सिर्फ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने का एक नवाचारी माध्यम है, बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। Narwana

डॉ. कुलदीप इन्सां और बलदेव इन्सां ने बताया कि इस तरह के कार्य अस्थियों को जलाने या बहाने की परंपराओं के स्थान पर हरियाली को बढ़ावा देते हैं, जिससे न केवल प्रदूषण में कमी आती है, बल्कि धरती को एक नया जीवन भी मिलता है। डेरा सच्चा सौदा की यह मुहिम समाज में एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बनती जा रही है, जो न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा को दर्शाती है, बल्कि विज्ञान और प्रकृति के साथ तालमेल का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

यह भी पढ़ें:– Coronavirus: युवती में मिले कोरोना के लक्ष्ण, किया गया होम आइसोलेट

About The Author

Related Posts