नाथूसरी चोपटा के गांव माखोसरानी के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Published On

नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव माखोसरानी के एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा माखोसरानी और शाहपुरिया गांवों के बीच हुआ, जहां कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजय कुमार निवासी माखोसरानी के रूप में हुई है। Sirsa News

बताया जा रहा है कि अजय कुमार अपने दोस्त की गाड़ी लेकर एक साथी को गांव शाहपुरिया छोड़ने गया था। वापस लौटते समय अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे कीकर के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तीन-चार बार पलट गई, जिससे अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सरसा पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक के भाई मुकेश कुमार के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। अजय कुमार अविवाहित बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है। Sirsa News

About The Author

Related Posts