Aam Aadmi Party: आप नेता श्याम मेहता ने वितरित किए फ्री बिजली गारंटी कार्ड

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला सचिव श्याम मेहता के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने गांव नटार, बेगू व शमशाबाद पट्टी आदि में जनसंपर्क किया और ग्रामीणों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हरियाणावासियों के लिए फ्री बिजली की गारंटी के कार्ड वितरित किए। श्याम मेहता ने उपरोक्त तीनों गांवों के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने अब हरियाणावासियों का पूरी तरह से इन बिजली बिलों से छुटकारा दिलाने का निर्णय लिया है। Sirsa News

उन्होंने कहा कि हरियाणा में सत्तासीन होने पर आप पार्टी द्वारा प्रत्येक हरियाणावासी को दो माह में 600 यूनिट बिजली फ्री देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य सहित तमाम आमजन से जुड़े मुद्दों पर राहत दी जाएगी। इस जनसंपर्क अभियान में पंजाब स्थित बोहा के मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणजीत सिंह, सरसा ब्लॉकाध्यक्ष परमजीत सिंह, आप के किसान विंग के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह बेगू, सर्कल इंचार्ज गुरजीत सिंह, ललित मेहता आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौैजूद थे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ का लोगो व टीशर्ट लॉन्च

About The Author

Related Posts