Akhand Sumiran: 1 नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक अखंड सुमिरन मुकाबला, अखंड सुमिरन मुकाबले में प्रथम रहा ब्लॉक टोहाना
दूसरे स्थान पर अंबाला सिटी और रतिया ने पाया तीसरा स्थान
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Akhand Sumiran: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच निरंतर चल रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में इस बार 1 नवंबर से 30 अक्तूबर 2024 के बीच दुनियाभर के 445 ब्लॉकों के 1,67,153 सेवादारों ने 30,38,665 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के लिए सच्चे सतगुरु से अरदास की। अखंड सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो एक बार फिर हरियाणा का टोहाना ब्लॉक प्रथम रहा। Akhand Sumiran

इस ब्लॉक के 56,912 सेवादारों ने 2,24,847 घंटे सुमिरन किया है। जबकि दूसरा और तीसरी स्थान भी हरियाणा के ही ब्लॉकों ने हासिल किया। जिसमें अंबाला जिले के अंबाला सिटी के 7,586 डेरा श्रद्धालुओं ने 1,87,676 घंटे अंखड सुमिरन कर दूसरा और फतेहाबाद जिले के रतिया ब्लॉक के 3,218 सेवादारों ने 1,65,104 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 सूची में 4 ब्लॉक हरियाणा, 5 ब्लॉक पंजाब और एक राजस्थान का शामिल है।



यह भी पढ़ें:– Akhand Sumiran: 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2024 तक अखंड सुमिरन मुकाबला, अखंड सुमिरन मुकाबले में प्रथम रहा ब्लॉक टोहाना